रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने ली शपथ: “अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँचाना मेरा संकल्प”

पूर्णिया, आनंद यादुका:  रुपौली विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने सोमवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के इस ऐतिहासिक पल पर रुपौली सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं व आतिशबाजी के साथ हार्दिक बधाई दी। शपथ के बाद भावुक विधायक कलाधर मंडल ने कहा, “यह शपथ मेरी नहीं, रुपौली की महान जनता की जीत और सम्मान है। मैं संकल्प लेता हूँ कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की हर योजना पहुँचेगी। जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे अपने कर्मों से साबित कर रुपौली का भविष्य उज्ज्वल बनाऊँगा।”

क्षेत्रवासियों और एनडीए नेताओं ने इसे नई शुरुआत बताते हुए भरोसा जताया कि कलाधर मंडल गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के हितों को प्राथमिकता देकर क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगे। इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, दीपक कुमार मंडल, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश दिनकर, जिला महासचिव रूपेश कुमार, राजकिशोर मंडल, शोभाकांत मंडल समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं व आम जनों ने विधायक को शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व में रुपौली के सुनहरे भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *