PURNIA NEWS विमल किशोर : लक्ष्मी नारायण मंदिर पोठिया में 48 घंटा हरे राम अष्टयाम संकीर्तन बसंत पंचमी के अवसर पर किया गया। श्री राम राधे कीर्तन कमेटी के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 5 फरवरी 2025 से प्रारंभ होकर दिनांक 7 फरवरी 2025 संध्या 7:35 में अष्टयाम संकीर्तन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कुंवारी कन्या एवं महिलाएं सर पर कलश धारण कर वैदिक रीति रिवाज के अनुसार पोठिया नदी से जल उठाकर बाजे गाजे के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर पोठिया पहुंचे।जहां विधिवत वैदिक मंत्रौचार के साथ पंडित खगेश झा ने मंदिर में कलश रखवाया। और अष्टयाम संकीर्तन शुरू हुआ। 6 दलों द्वारा अष्टयाम संकीर्तन संपन्न किया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया । जहां श्रद्धालु भक्त आनंद पूर्वक भंडारा ग्रहण किया। अष्टयाम संकीर्तन को सफल बनाने में कीर्तन कमेटी सहित समस्त पोठिया वासी शामिल है। Post navigationPURNIA NEWS : नशा तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 23 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार Press Club Purnea (BSPS): दिवंगत फोटो जर्नलिस्ट नीलांबर के परिवार को प्रेस क्लब पूर्णिया ने की आर्थिक सहायता