पूर्णिया, किशन : पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया में नव-नियुक्त कुलसचिव डॉ. अखिलेश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सशक्त एवं सुचारु बनाने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इससे पूर्व वे वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत एचडी जैन कॉलेज में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं, जहाँ उन्होंने शैक्षणिक अनुशासन और प्रशासनिक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने दीर्घ शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव के आधार पर वे पूर्णिया विश्वविद्यालय के नौवें कुलसचिव बने हैं। पदभार ग्रहण के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह को विधिवत रूप से अपना योगदान सौंपा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने आशा व्यक्त की कि डॉ. अखिलेश कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी तथा शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *