Press Club Purnea

पूर्णिया: Press Club Purnea (BSPS) पिछले दिनों पूर्णिया के फोटो जर्नलिस्ट नीलांबर यादव की मौत एक घटना में हो गई थी। उसके बाद पत्रकारों में तथा आम जनमानस में काफी दुख का माहौल हो गया था। स्वर्गीय पत्रकार नीलांबर के परिवार के लिए प्रेस क्लब पूर्णिया के सदस्यों ने मिलकर एक सहायता राशि इकट्ठा की और उनकी पत्नी स्वीटी कुमारी को वह प्रथम राशि आज सौंप दी गई। स्वर्गीय नीलांबर जी के परिवार को सहयोग करने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, युटुब, पोर्टल के कई पत्रकारों ने मिलकर आर्थिक सहायता की। इस सहायता में समाज के कई सामाजिक लोगों, डाक्टरों ने भी मदद किया। इस मदद के लिए वरिष्ठ पत्रकारों ने सभी को धन्यवाद दिया। प्रेस क्लब पूर्णिया तथा श्रमजीवी पत्रकार संघ बिहार के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि इसमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं अन्य मीडिया के साथियों ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई और एक गरीब पत्रकार जिसका घर उजड़ गया उनके परिवार को मदद कर एक भावनात्मक मिसाल कायम किया है।

उन्होंने बताया कि 104 लोगों ने अपने-अपने हिसाब से आर्थिक सहायता दी। यह आर्थिक सहायता राशि 165850 (एक लाख पैंसठ हजार आठ सौ पचास )रुपए की दी गई। जितने लोगों ने यह राशि प्रदान की उन सभी सम्मानित जनों का लिस्ट भी उनकी स्वर्गीय नीलांबर जी की पत्नी को सौंपा गया। यह राशि स्वर्गीय नीलांबर जी के घर पर जाकर प्रदान की गई। इस खास मौके पर वरिष्ठ पत्रकारों में अरुण कुमार मनोज कुमार यादव राजेश शर्मा, मनोहर कुमार, प्रेस क्लब पूर्णिया के कोषाध्यक्ष पंकज नायक, सचिव प्रशांत चौधरी, अभय सिन्हा, जेपी मिश्रा, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार, विकास कुमार, नागेश्वर कर्ण, संजय कुमार यादव, आकाश कुमार, राकेश कुमार लाल, विनय कुमार यादव, चंद्रजीत कुमार, पारस सोना, सुमित कुमार इत्यादि मौजूद थे।

स्वर्गीय नीलांबर जी के परिवार से उनकी पत्नी के अलावा माताजी, भाई, बहन तथा समाज के कई अन्य लोग उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार ,ए एन झा, अखिलेश चंद्रा, कुंदन कुमार,भूषण जी, सत्येंद्र सिन्हा, शिवाजी झा, पूजा मिश्रा, प्रफुल्ल झा इत्यादि लगातार अपनी नजर बनाए हुए थे और मदद करने वालों को धन्यवाद दे रहे थे। पूर्णिया जिले के कई प्रखंड के पत्रकारों ने जो मदद किया उसके लिए सभी को वरिष्ठ पत्रकारों ने धन्यवाद दिया और कहा की हम सभी लोग मिलकर पत्रकारों की मदद के लिए हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार खड़े रहेंगे। वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा बताया गया कि उनके बच्चों के स्कूल और उनकी पत्नी की नौकरी की लिए भी बात की जा रही है जिससे उनके भरण पोषण में कठिनाइयों का कम सामना करना पड़े।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *