PURNIA NEWS : विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी जोरों पर, धमदाहा में मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण

PURNIA NEWS : आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को गति दी जा रही है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि वहां न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं—जैसे पेयजल, शौचालय, विद्युत, रैंप, शेड और बैठने की समुचित व्यवस्था—उपलब्ध हों, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसी क्रम में मंगलवार को अंचल अधिकारी के नगर द्वारा धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों की भौतिक स्थिति, पहुंचने के मार्ग, भवन की स्थिति और मौजूदा सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अंचल अधिकारी ने मतदान केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी हों और चुनाव के दौरान मतदाता सुविधा सर्वोपरि रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon