PURNIA NEWS: धर्म और अस्मिता की रक्षा के लिए पूर्णिया में उठी एकजुटता की हुंकार

पूर्णिया: PURNIA NEWS मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में हालिया हिंसा और सनातन धर्म को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के विरोध में पूर्णिया के हिंदू समाज ने एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में 20 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजे दुर्गा बाड़ी भट्टा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से लेकर आर.एन. शॉ चौक तक एक शांतिपूर्ण लेकिन संकल्पबद्ध जनप्रदर्शन निकाला जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि यह विरोध महज़ किसी एक घटना का नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व, संस्कृति और धर्म के सम्मान की रक्षा का प्रतीक होगा। कार्यक्रम के संयोजक विकास दास, सहसंयोजक बबलू झा, मृत्युंजय सिंह और विजय वर्मा ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से अपील की है कि इस जनआंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर यह दिखाएं कि जब धर्म पर आंच आती है, तो हिंदू समाज चुप नहीं बैठता, बल्कि संगठित होकर खड़ा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *