पूर्णिया: Purnia News निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के तहत सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में पुनरीक्षण से जुड़े सभी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने दल की ओर से संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलए (Booth Level Agent) की नियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची के अद्यतन और पारदर्शिता की प्रक्रिया में सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और समवेत प्रयास से पुनरीक्षण प्रक्रिया को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
TAGGED:PURNIA NEWS



