Purnia News: सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, सिविल सर्जन पूर्णिया ने दिए जरूरी निर्देश

पूर्णिया: Purnia News जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में सरकारी योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन और समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सिविल सर्जन पूर्णिया श्री प्रमोद कुमार कनौजिया ने अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जानकी नगर का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के पश्चात उन्होंने चिकित्सकों के साथ बैठक की और सी-सेक्शन (सिजेरियन) डिलीवरी की संख्या बढ़ाने हेतु विशेष निर्देश दिए। साथ ही नवपदस्थापित एएनएम कर्मियों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने और सेवा में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का स्पष्ट संदेश दिया गया। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *