
PURNIA NEWS : महादलित टोलों के लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
PURNIA NEWS : धमदाहा प्रखंड के दमैली पंचायत स्थित मरहा मुसहरी टोला में डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर महादलित टोलों के वंचित लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा। इस शिविर में स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, समाज कल्याण, विद्युत, सड़क निर्माण, आरटीपीएस, सांख्यिकी, मनरेगा, जीविका, कृषि, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड तथा श्रम संसाधन विभाग सहित कई विभागों ने भाग लिया और मौके पर ही लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराईं।
सभी विभागों के अधिकारी और कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति में शिविर ने स्थानीय समुदाय को सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य किया, जिससे लोगों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता भी बढ़ी।
अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me