PURNIA NEWS : साइबर ठगी के शिकार सुरेश मंडल को आज पूर्णिया साइबर थाना द्वारा राहत मिली, जब उन्हें ठगी के 5000 रुपये वापस किए गए। सुरेश मंडल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके साथ साइबर ठगी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह रकम उन्हें लौटाई। इस कदम से ना केवल पीड़ित को न्याय मिला, बल्कि यह समाज में साइबर अपराधों के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी गया है। पुलिस की तत्परता और सक्रियता को देखकर नागरिकों में साइबर सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।
PURNIA NEWS : पूर्णिया साइबर थाना ने पीड़ित को लौटाए 5000 रुपये, साइबर ठगी में मिली राहत




