Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Purnia News
पूर्णिया

डुमरी गांव के लोगों ने रचा इतिहास, 500 ट्रेक्टर मिटी एवं श्रमदान से बना दिया 150 मीटर लंबी सड़क

By अंग इंडिया न्यूज़
June 25, 2025 2 Min Read
0

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: एकओर माउंट मैन दशरथ मांझी ने अपनी मंजिल तय करने के लिए पहाड को ही तोडकर इतिहास रच दिया था, तो दूसरी ओर सडक की राह देख रहे डुमरी गांव के लोगों ने चंदा से लगभग 500 ट्रेलर मिटी एवं श्रमदान के बलपर कदईधार के किनारे लगभग डेढ सौ मीटर लंबा तथा बीस फीट उंची सडक बना डाली। इस गांव के लोगों ने यह कर दिखाया कि इंसान अगर तय करले तो वे आसमान में भी सुराख किया जा सकता है। यह बता दें कि डुमरी गांव के पिछले हिस्से सहित डुमरी घाट एवं दियारा क्षेत्र को जोडनेवाली सडक के कुछ भाग को ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमित करके रखा गया था, जिसे हटाने के लिए दशकों से प्रयास चल रहे थे, परंतु यह खाली नहीं हो पा रहा था। जबकि इसके लिए ग्रामीण सीओ को कईबार खाली कराने को लेकर आवेदन दे चूके थे।

कई सीओ आए, चले गए, बस ग्रामीणों को मझधार में छोडकर चले भी गए । जब शिवानी सुरभि यहां सीओ बनकर आयीं, तब लोगों ने इन्हें भी आवेदन दिया। उनके द्वारा इसे गंभीरता से लिया गया तथा 14 मई 2025 को इस सडक पर से अतिक्रमण हटवा दिया गया। अतिक्रमण हटते ही यहां के ग्रामीण सक्रिय हो गए तथा यह परवाह नहीं की इस सड़क को आश्रमटोला पुल से लेकर आगे पक्की सडक तक मिटी भरने में उनके दम निकल जाएंगे। परंतु ग्रामीणों की दृढ इच्छा-शक्ति ने उन्हें मजबूती प्रदान की तथा वे लगभग बीस फीट गडढे में सडक बनाने का प्रयास शुरू कर दिये । ग्रामीणों ने लगभग डेढ सौ मीटर लंबा एवं बीस फीट गहरी जमीन पर सडक बनाकर असंभव को संभव कर दिया है। सडक पर ट्रेक्टर सहित अन्य वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है । यद्यपि अभी भी बहुत मिटी की जरूरत है, जिसे अब ग्रामीण सरकारी योजना से इसे पूरा करवाएंगे तथा इसपर पक्कीकरण करवाएंगे।

यह सडक अब गांव के पश्चिमी टोले को ही नहीं, बल्कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र के लिए भी संजीवनी बन जाएगा। मौके पर ग्रामीण योगेंद्र मंडल, वार्ड सदस्य अनिल मंडल, सखीचंद मंडल, मनोज सिंह, नारायण सिंह, सोनु सिंह, विनोद यादव, पंचायत समिति सदस्य जीवछ पासवान, संजय मंडल, साजन मंडल, ढोलन मंडल सहित सभी ग्रामीणों ने बताया कि वे सबसे पहले सीओ शिवानी सुरभि को धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने अगर अतिक्रमण नहीं हटवाया होता, तो वे इस असंभव कार्य को संभव नहीं कर पाए होते। इस सडक निर्माण में गांव के हर व्यक्ति का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि वास्तव में अगर लोग चाह लें तो वे असंभव को संभव कर दिखाएंगे। यह सडक अब बायपास का काम करेगा, जिससे सभी लाभान्वित होंगे। उन्होंने विधायक शंकर सिंह से मांग की कि वे अब इस सडक पर पक्कीकरण की व्यवस्था करें, ताकि यहां के लोग सदा के लिए निश्चिंत हो जाएं।

Tags:

PURNIA NEWS
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : पारिवारिक विवाद में युवक ने जहर खाकर दी जान

Purnia News
Next

मिल्लिया ट्रस्ट का फटकार भरा ऐलान : अब नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे तीखे सवाल

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme