PURNIA NEWS : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का अनुमंडल प्रेस के सभी पत्रकारों ने किया स्वागत

PURNIA NEWS,विमल किशोर : पूर्णिया जिला के बायसी अनुमंडल में नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेन्द्र पाण्डेय के स्वागत में शनिवार को अनुमंडल प्रेस क्लब के सदस्यों ने अध्यक्ष विमल किशोर चौधरी के नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण माहौल में गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।पत्रकारों ने एसडीपीओ के पदभार ग्रहण करने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संवाद स्थापित करने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे, अनुमंडल प्रेस क्लब अध्यक्ष विमल कुमार चौधरी, जिला मीडिया संवाददाता दिल नवाज, अमित राज, अरविंद कुमार, रौवनक आलम, अमिर नवाज, हमराज़ आलम, सुरज कुमार मालाकार, वाजिद आलम, मनोज कुमार, गालिब रजा, शाह अनवर, सुनिल कुमार, जिन्होंने एसडीपीओ को बायसी अनुमंडल की सामाजिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से भी अवगत कराया। एसडीपीओ जितेन्द्र पाण्डेय ने सभी पत्रकारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे निष्पक्ष और पारदर्शी प्रशासन देने का प्रयास करेंगे, और मीडिया का हमेशा सहयोगात्मक भूमिका में पाएंगे। अनुमंडल प्रेस क्लब के साथियों ने सर से मिलने के बाद खुशी जाहिर किया l

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon