PURNIA NEWS : सरसी में 4000 लीटर कोडिनयुक्त सिरप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

PURNIA NEWS : सरसी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप की भारी खेप बरामद की है। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर सरसी चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान रजिस्ट्रेशन संख्या JH09BJ1810 वाली एक ट्रक को रोककर पूछताछ और तलाशी के लिए थाना लाया गया। चालक द्वारा चावल लदे होने की जानकारी दी गई, लेकिन जब बारीकी से जांच की गई तो 350 चावल की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया 4,000 लीटर (40,000 बोतल) प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप बरामद किया गया।

इस मामले में ट्रक चालक फिरोज युसुफ शेख (महाराष्ट्र) और उपचालक मोहम्मद आदिल (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो मोबाइल, ₹6,470 नकद, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस और एक GPS डिवाइस भी बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों ने कोडिनयुक्त सिरप तस्करी में संलिप्त अन्य सहयोगियों के नाम उजागर किए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई में सरसी थाना के थानाध्यक्ष अभय रंजन, अपर थानाध्यक्ष भरत पासवान, पदाधिकारी प्रदीप कुमार, शिव दास सिंह यादव, जिला आसूचना इकाई पूर्णिया और सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *