PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की समीक्षा बैठक – सीपीग्राम पोर्टल से प्राप्त आवेदनों की प्रगति पर चर्चा

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से वरीय पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन कार्य प्रगति और उपलब्धियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। यह बैठक सोमवार को पूर्णिया के महानंदा सभागार में आयोजित की गई, जिसमें खासतौर पर सीपीग्राम पोर्टल से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति पर चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सीपीग्राम पोर्टल पर आने वाले आवेदनों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे इन आवेदनों को समय पर निष्पादित करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदन बिना उचित कार्रवाई के लंबित न रहे। श्री कुमार ने अधिकारियों को अविलंब आवश्यक कदम उठाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *