SAHARSA NEWS : सर्पदंश से सात वर्षीय बालक की हुई मौत,परिजन ने चिकित्सक पर इलाज में लापारवाही का लगाया आरोप

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 स्थित ठाकुरबाड़ी गली में रविवार की देर शाम एक सात वर्षीय बालक को सांप काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि सांप काटने के बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद जख्मी बालक को आनन फानन में सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक की स्थिति बिगड़ता देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जख्मी बालक बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 के ठाकुरबाड़ी गली निवासी संजय पोद्दार का सात वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार था। घटना के संबंध में जख्मी बालक के स्वजनों ने बताया कि वह रविवार देर शाम अपने घर के दरबाजे पर खेल रहा था।

इसी दौरान अचानक उसे सांप ने काट लिया। जिससे वह जख्मी हो गया। जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो स्वजनों द्वारा पूछने पर उसने बताया कि उसे सांप काट लिया है। इधर घटना के बाद मृतक बालक की मां सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। स्वजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर ने कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम करवा कर सोमवार को स्वजनों को सौपते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही घटना की सूचना पर नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की व वार्ड पार्षद उत्तम यादव ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *