SAHARSA NEWS : आरपीएफ व उत्पाद विभाग द्वारा 98 बोतल कोडीनयुक्त कोरेक्स बरामद

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करने हेतु आरपीएफ एवं उत्पाद विभाग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।जिस कारण अब तक शराब एवं कोरेक्स की कई खेप में पकड़ में आया है। सोमवार को आरपीएफ उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्र एवं उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार के साथ समपार फाटक संख्या 30 पर प्रधान आरक्षी सोनेलाल टुडू द्वारा निरीक्षण क्रम में सहरसा मानसी रेलखंड पर सर्वा ढाला समपार फाटक आउटर सिग्नल के समीप रेललाइन के पास झाड़ी सें लावारिस बैग बरामद हुआ।

जिसकी संयुक्त तलाशी में 98 बोतल कोडीनयुक्त कोरेक्स बरामद किया गया। उत्पाद निरीक्षक नें बताया कि सर्वा ढाला रेल लाइन सें सटे पश्चिम झाड़ी से एक स्लेटी रंग का पिट्ठू बैग पड़ा मिला। सभी लोगों द्वारा बैग को झाड़ी से निकालकर चेक किया तो बिहार राज्य प्रतिबंधित कोडीनयुक्त विस्कोडाइन सीरप एक सौ एम एल प्रति बोतल 98 पीस बरामद किया गया।जिसकी फर्द जप्ती सूची तैयार कर बरामद कफ सीरप को अग्रिम कारवाई हेतु ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *