PURNIA NEWS : धमदाहा में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान

PURNIA NEWS : अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा की अध्यक्षता में मीरगंज थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी धमदाहा, थाना प्रभारी मीरगंज के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी से आग्रह किया कि मुहर्रम त्यौहार को शांति, आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने असमाजिक तत्वों के प्रति सजग रहने की भी अपील की। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि मुहर्रम के जुलूस निकालने के लिए अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा, जिससे पर्व का शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *