पूर्णिया: बीते दिनांक 01 जनवरी 2026 को जलालगढ़ थाना क्षेत्र में वादी मोहम्मद मंजूर आलम की शिकायत पर पुलिस ने एक अभियुक्त को देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो0 नैमुल हक, उम्र 50 वर्ष, पुत्र अरसद अली, निवासी पनखौवा, वार्ड नं0-07, थाना जलालगढ़, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। थाना पुलिस ने अभियुक्त और जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।