SAHARSA NEWS : डॉ भुवन सिंह और डॉ कल्याणी सिंह को मिला ‘डॉ ए.के.एन. सिन्हा राष्ट्रीय सम्मान 2025’, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए IMA बिहार शाखा ने किया सम्मानित

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बिहार शाखा द्वारा बुधवार को आईएमए भवन, पटना में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में सहरसा शहर के दो वरिष्ठ चिकित्सकों – हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ भुवन सिंह और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कल्याणी सिंह को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘डॉ ए.के.एन. सिन्हा राष्ट्रीय सम्मान 2025’ से नवाजा गया। यह सम्मान वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ए.के.एन. सिन्हा की 31वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया। समारोह का उद्घाटन न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यभर के कुल 12 चिकित्सकों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

सहरसा के दोनों चिकित्सकों को यह सम्मान मिलना न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए गौरव की बात है, बल्कि जिले के लिए भी सम्मान का विषय बन गया है। सम्मान की घोषणा के बाद सहरसा के चिकित्सकों में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई। सम्मान मिलने पर जिले के कई प्रमुख चिकित्सकों – डॉ केके झा, डॉ संजय गुप्ता, डॉ विनय कुमार सिंह, डॉ आईडी सिंह, डॉ अशोक सिंह, डॉ ललन कुमार, डॉ पूजा झा, डॉ मनोज कुमार, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ तारिक, डॉ हिना फारूकी, डॉ अभिषेक कुणाल, डॉ जयंत आशीष, डॉ गोपाल शरण सिंह सहित अन्य – ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे सहरसा की चिकित्सा जगत के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon