PURNIA NEWS : पूर्णिया में विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, प्रपत्र अपलोडिंग में तेजी लाने का निर्देश

PURNIA NEWS : पूर्णिया के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत 06 जुलाई 2025 को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों – पूर्णिया पूर्व, कसबा, अमौर, बैसा, बायसी एवं डगरूआ – में चल रहे गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं अपलोडिंग कार्य का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने BLO, महिला पर्यवेक्षिकाओं, कार्यपालक सहायकों एवं शिक्षकों से संवाद कर उन्हें ज्यादा से ज्यादा प्रपत्र अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया और उनकी समस्याएं सुनीं। जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि सभी के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिस पर बूथ संख्या के साथ समस्या साझा करने पर तकनीकी टीम त्वरित समाधान देगी।

निरीक्षण के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठकें भी आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों को तेजी से निष्पादित करने, गणना प्रपत्रों को अधिक से अधिक संग्रहित कर समय पर ऐप के माध्यम से अपलोड करने का स्पष्ट निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रखंडों में संचालित नियंत्रण कक्षों का भी निरीक्षण करते हुए प्रतिनियुक्त कर्मियों को सक्रिय रहने और लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने की प्रेरणा दी। सभी ERO, AERO, BDO और BLO सुपरवाइजरों को क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon