PURNIA NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रौटा में हवन यज्ञ का भव्य आयोजन, गायत्री परिवार ने निभाई सक्रिय भूमिका

PURNIA NEWS,रौटा  : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर रौटा में एक दिव्य और भव्य कुंडीय हवन यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अध्यात्म और संस्कृति से ओतप्रोत रहा, जिसमें क्षेत्रवासियों ने श्रद्धा और आस्था के साथ भागीदारी निभाई। इस विशेष आयोजन की पहल गायत्री परिवार रौटा की ओर से की गई, जिनके सदस्यों ने पूरे आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुति दी गई, जिससे वातावरण में शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। पूरे कर्मकांड का संचालन श्रीराम जानकी मंदिर के वरिष्ठ पुरोहित श्री यमुना झा ने विधिवत वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया। उन्होंने गुरु की महिमा, जीवन में संस्कारों और यज्ञ के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया और सामूहिक रूप से शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। स्थानीय श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाला और समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया। गायत्री परिवार रौटा के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं में भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति आस्था और जुड़ाव बना रहे। गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों की त्रिवेणी देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon