पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर प्रखंड में विकास को नई गति देते हुए विधायक अख्तरुल ईमान ने 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 10 सड़कों का शिलान्यास किया। इन सड़कों में बंगाली टोला–खेमिया, तेरदही–रैली, पिपरा–गरकेली, मस्जिद सज्जाद मोड़–लखनारे हरिजन टोला, सन्देश चौक–मुसलमान टोला, दलमलपुर मदरसा–गेरुआ दलमलपुर आरसीडी रोड, केरिया मोड़–केब्रत टोला, हनुमान मंदिर–ब्राह्मण टोला, मोची टोला–बंगाली टोला और कपडिया बंगामा–रहटबालिया मार्ग शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि अमौर विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी सड़कों का पक्कीकरण कार्य तेजी से पूरा हो रहा है, जिससे हजारों ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने संवेदकों को सख्त निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या निम्न गुणवत्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो।

विधायक ने कहा कि वर्षों से जर्जर सड़कों के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी, लेकिन अब स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र की हर गली और टोला तक पक्की सड़क पहुंचाना उनका लक्ष्य है। इस मौके पर फरहान यजदानी, मो. मुकर्रम हुसैन, मनोव्वर आलम, सरपंच प्रतिनिधि जैनुल आबेदीन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *