अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): ARARIA NEWS मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर अररिया के रामपुर कोदरकट्टी पहुंची पटना से विशेष टीम और अवस्थित चिह्नित स्थल पर जांच किया। पदाधिकारियों ने जमीन की चौहद्दी की जांच की व पदाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज निर्माण की गतिविधियों की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी।अररिया सदर एसडीओ अनिकेत कुमार ने बताया कि जमीन पर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लिए भूमि का तकनीकी तौर पर सर्वे किया जा रहा है, कार्य को गति प्रदान के लिए विशेष तौर पर निगरानी भी की जा रही है। इस मौके पर डीसीएलआर एके प्रतीक, सीओ, सीआइ, राजस्व कर्मचारी सहित अंचल अमीन मौजूद रहे। Post navigationARARIA NEWS: पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी में अपराधों की गई समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ARARIA NEWS: अररिया एसपी के निर्देश पर जिला के विभिन्न थानों ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान