ARARIA NEWS

ARARIA NEWS: अररिया एसपी के निर्देश पर जिला के विभिन्न थानों ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान

ARARIA NEWS

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): ARARIA NEWS अररिया पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थानों के द्वारा रविवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच रहा। फारबिसगंज के सुभाष चौक से गुजर रही अधिकांश दोपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान डिक्की के साथ-साथ कागजात की भी जांच की जा रही थी। इस बाबत थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया की अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जांच के क्रम में पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालको को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने, वाहन की गति में नियंत्रण रखने का निर्देश दिए और साथ ही बाइक पर तीन सवारों पर पुलिस की विशेष नजर रही। भरगामा पुलिस ने भी सघन वाहन जांच अभियान चलाया। भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर अररिया-सुपौल एनएच के बार्डर पर व जिलेबिया मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

एसआइ राजनारायण यादव ने पुलिस बल के साथ अंतर जिला सीमा के खजूरी जेबीसी नहर पर वाहन चेकिंग किया गया। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआइ परवेज आलम, एसआइ सिफैत यादव , एएसआइ विभाष सिंह आदि के द्वारा कदम चौक, जयनगर मोड व अन्य जगहों पर चले अभियान से वाहन चालक में हड़कंप मच गया. इस दौरान कई वाहन चालक वाहन मोड़ कर भागते हुए भी दिखे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *