जमीन हड़पने को CRPF जवान ने निकाला हथियार, दी गालियां, पुलिस देखती रही

बेगूसराय: बेगूसराय में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक CRPF जवान ने अपने लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग कर 77 वर्षीय बुजुर्ग को धमकी दी और उनकी ज़मीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। घटना के बारे में डॉ. विकास कुमार, जो कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी हैं, ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। डॉ. कुमार के अनुसार, यह जवान नाम राजेश कुमार है, जो मेडिकल लीव पर रहकर अपनी ज़मीन का कारोबार कर रहा है।

उसने आज (10 फरवरी 2025) को मेरे नाना श्री टुन टुन दास के घर आकर बाउंड्री बनाने के नाम पर हथियार से धमकी दी। इसके पहले भी इस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस जवान ने न सिर्फ मेरे नाना जी को गालियां दीं, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके बाद वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो गए हैं। इस घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है। डॉ. कुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के सामने इस जवान ने ऐसी हरकत की है, और यह भय है कि अगर इसको समय रहते नहीं रोका गया तो भविष्य में किसी भी तरह की बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि इस अपराधी की अविलंब गिरफ्तारी की जाए और उसके लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस तत्काल निरस्त किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि पुलिस ने पहले भी लोहियानगर थाना में शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जो चिंता का विषय है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon