SAHARSA NEWS/अजय कुमार : जिले के बसैठ चानपुरा स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में नवम अंतराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह जनकपुर के मेयर तथा न्यासकर्ता संत कुमार चौधरी द्वारा संयुक्त रूप सें उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर सिमरी बख्तियारपुर के खजूरी स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाई साधना कुटी के संस्थापक सह योग गुरू प्रभाकर के द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।उनके योग संचालन प्रतिभा की भूरि भूरि प्रशंसा एवं सराहना करते हुए उन्हें मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।बिहार सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह ने कहा वर्तमान समय में योग की आवश्यकता सभी को है। समय निकालकर योगाभ्यास करना चाहिए।जनकपुर के मेयर ने योग गुरु की काफी प्रशंसा करते हुए कहा मैं भी दशकों से योग अभ्यास कर रहा हूं लेकिन इनके योग कराने का तरीका बहुत सहज है।जिसे आसानी से हर कोई कर सकते हैं। अप्रैल माह में गुरुजी का योग शिविर जनकपुर में आयोजित करेंगे।
न्यास कर्ता सह अध्यक्ष डॉ संत कुमार चौधरी ने कहा योग गुरु को दशकों से हम जानते हैं।हमें भी इनके सानिध्य में योगाभ्यास करने का अवसर मिला है। इन्होंने देश के कोने-कोने में जाकर योग का प्रचार प्रसार किया खासकर मिथिला कोसी कमिश्नरी में।

सबसे महत्वपूर्ण बात है,ये हंसते हंसाते योग के कठिन आसनों का अभ्यास कराते हैं ,और जब तक शिविर में होते हैं तभी तक हंसाते हीं रहते हैं ।आजकल प्रायः सभी लोग तनाव में रहते हैं खासकर बच्चे युवा जिससे ब्लड प्रेशर, मधुमेह मनासिक तनाव जैसे रोग से ग्रसित हो रहे हैं।गुरुजी के सानिध्य में योग करने से तत्क्षण लाभ महसूस होता है।योग गुरु प्रभाकर ने कहा जननी जन्मभूमिश्च,स्वर्गादपि गरीयसी।

जन्म स्थान स्वर्ग से भी सुंदर होता है। पूरे देश भ्रमण किया योग क्षेत्र में, जो आनंद मिथिला भूमि में मिलता है वो पूरे देश में नहीं है।मिथिला भूमि योग भूमि है, ऋषि मुनि योगी का भूमि है यहां के कण कण में योग समाहित है । इसी भूमि में संत शिरोमणि परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसांई जी अवतरित हुए जिन्होंने योग को भक्ति भजन के माध्यम से सभी को जगाऐ।केवल खानपान, दिनचर्या नियम पूर्वक निर्वाह हो तो यहां के सभी लोग सदैव स्वस्थ रहेंगे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *