पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय में आज 28 जुलाई 2025 को परीक्षा विभाग को नई दिशा देने की शुरुआत हुई, जब अपराह्न में डॉ. उदय नारायण सिंह ने परीक्षा नियंत्रक पद का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को अपना योगदान पत्र समर्पित किया और औपचारिक रूप से नए परीक्षा नियंत्रक के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया।
इससे पहले डॉ. सिंह जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी में प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब वे अपने महाविद्यालय से विरमित होकर विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली को सशक्त और पारदर्शी बनाने की नई जिम्मेदारी के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़ गए हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव से विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।