डीएम सुब्रत कुमार सेन ने किया ‘आकांक्षा हाट मेला’ का शुभारंभ, महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में मिला नया मंच

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देने और उनके उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खुदीराम बोस स्टेडियम, कंपनी बाग परिसर में ‘आकांक्षा हाट मेला’ का शुभारंभ हुआ। जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने गुब्बारों के गुच्छ उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह मेला 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक चलेगा। इसमें 15 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें जीविका समूहों, स्वयं सहायता समूहों, खादी ग्रामोद्योग, कृषि विभाग और स्थानीय उत्पादकों द्वारा बनाए गए वस्त्र, खाद्य सामग्री, जैविक उत्पाद, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजन प्रदर्शित व विक्रय किए जा रहे हैं।

कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर रागी, बाजरा, ज्वार के आटे से बने उत्पादों के साथ वर्मी कंपोस्ट और जैविक कीटनाशी जैसे सामग्रियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं खादी मॉल द्वारा पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के वस्त्र 30% छूट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महिलाओं द्वारा संचालित ‘दीदी की रसोई’ और शिप से बनी हैंडमेड ज्वेलरी, ईयररिंग्स, नेकलेस, रेडीमेड वस्त्रों की काफी सराहना हो रही है। यह मेला न केवल स्थानीय उत्पादों को मंच देता है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करता है।

Grand launch of “Aakansha Haat Mela” in Muzaffarpur, new flight to local enterprise and women empowerment

नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान’ के तहत मुजफ्फरपुर जिले को आकांक्षी जिला के रूप में 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी मिला है, जिससे विकास योजनाओं को और गति दी जाएगी। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत डीएम सुब्रत कुमार सेन के नेतृत्व में युवाओं, महिलाओं, एससी-एसटी, अल्पसंख्यकों और ईबीसी वर्ग के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास तेज हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *