SAHARSA NEWS : सुने घर का ग्रिल तोड़कर 2 लाख से अधिक संपत्ति की चोरी, परिजन गए थे पैतृक गांव

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सदर थाना क्षेत्र के गंगजला, वार्ड नंबर – 19 निवासी स्व कुशेश्वर सिंह के पुत्र कुमोद कुमार सिंह ने अपने घर में चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि वे बीते दिनों अपने घर पतरघट प्रखंड क्षेत्र के भद्दी गांव गए हुए थे। देर शाम उनकी पत्नी भी सहरसा से पतरघट गांव पहुंची थी। सुबह किराएदार का फोन आया। जिसमें बताया गया कि उनके घर का गेट खुला हुआ है।

वे वापस घर पहुंचे, तो देखा कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है। गोदरेज सहित सभी सामान खुला पड़ा था।उन्होंने आगे बताया कि जांच करने पर पता चला कि घर से सोने की 10 ग्राम की एक चेन, सोने की तीन कान की वाली वजन 10 ग्राम, चांदी का पांच सिक्का, चांदी का पांच सुपारी,चांदी का पांच पान, चांदी का एक कटोरा और 1000 नगद समेत अन्य कीमती सामान की चोरी हुई है।सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon