पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने एसपी से की मुलाकात, पुलिसिंग को और बेहतर बनाने पर जोर

पूर्णिया: पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने आज जिला पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत से शिष्टाचार मुलाकात कर पूर्णिया शहर और ईस्ट ब्लॉक की कानून-व्यवस्था पर गहन चर्चा की। विधायक ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में पुलिस गश्ती को और प्रभावी बनाने की मांग करते हुए थाना एवं टीओपी की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने हाल में रेणु उद्यान टीओपी अंतर्गत एक संवेदनशील मामले की चर्चा करते हुए धार्मिक ग्रंथ ‘श्रीमद्भगवद गीता’ की अवैध बिक्री की सूचना देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को एकतरफा कार्रवाई बताया और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।

विधायक ने डीएभी चौक, मधुबनी कॉलोनी और रामबाग क्षेत्र में नए टीओपी की स्थापना का सुझाव दिया ताकि स्थानीय स्तर पर पुलिस की मौजूदगी मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सुशासन और विकास की प्रतीक है और इसमें अपराधी कोई भी हो, उसकी जगह जेल है। उन्होंने जिले में तेज़ी से हो रहे विकास के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की सक्रियता की सराहना की। विधायक ने कहा कि पूर्णिया में आज भयमुक्त माहौल है जहां महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं, व्यवसाय फल-फूल रहा है और श्रमिक संतुष्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *