Purnia News

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ, प्रखंड इकाई रुपौली के अध्यक्ष नितेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य के लाखों विशिष्ट शिक्षकों की वेतन संबंधी समस्याओं को उजागर किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यकर्मी बनाए जाने की घोषणा के बाद शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर विशिष्ट शिक्षक का दर्जा प्राप्त किया, लेकिन सात महीने बीतने के बाद भी वेतन निर्धारण से संबंधित कोई स्पष्ट निर्देश जारी नहीं हुआ है।

नतीजतन शिक्षकों को फिलहाल ₹25000 के मूल वेतन पर भुगतान किया जा रहा है, जबकि परीक्षा से पहले 2003/2005 बैच को ₹31340, 2006 बैच को ₹30420 और 2010 बैच को ₹27820 मूल वेतन मिल रहा था। इस अंतर के कारण शिक्षकों को हर महीने ₹8000 से ₹12000 तक का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। नितेश कुमार ने बताया कि अधिकांश शिक्षकों ने बैंक से लोन लिया हुआ है, और वर्तमान कम वेतन के चलते EMI कटने के बाद हाथ में कुछ नहीं बचता, जिससे शिक्षक वर्ग आर्थिक रूप से बेहद तनाव में है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द वेतन निर्धारण संबंधी मार्गदर्शक पत्र जारी किया जाए ताकि शिक्षकों को उनका हक मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव से अविलंब इस दिशा में कदम उठाने की अपील की है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *