Purnia News: भवानीपुर में यूरिया की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ी, कालाबाजारी चरम पर

पूर्णियाँ, आनंद यादुका: Purnia News भवानीपुर की प्रमुख व्यवसायिक मंडी में इन दिनों यूरिया की भारी किल्लत और जमकर कालाबाजारी किसानों की परेशानी का कारण बन गई है, जहां बाजार के अधिकतर दुकानदार सरकारी दर 266 रुपये प्रति बोरी को नजरअंदाज कर 350 से 400 रुपये में यूरिया बेच रहे हैं। बिस्कोमान में यूरिया नहीं होने का लाभ उठाकर दुकानदार खुलेआम मनमानी कीमत वसूल रहे हैं, जबकि प्रखंड के कृषि विभाग की भूमिका पूरी तरह से निष्क्रिय बनी हुई है।

धान, मक्का, केला समेत अन्य फसलों की बढ़ती खाद ज़रूरतों के बीच किसान ऊंचे दाम पर यूरिया खरीदने को मजबूर हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा, उलटे दुकानदार और अधिक वसूली करने लगते हैं। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता है। वहीं, धमदाहा के अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जल्द ही एक जांच टीम गठित कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *