PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, शहर की समस्याओं पर चर्चा

PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने जनसम्पर्क कार्यालय में बुडको के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्ट्रॉम ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण कार्य, 16 वार्डों में शुद्ध जल आपूर्ति और विद्युत शवदाह गृह के निर्माण के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा, 59 सड़कों में से तीस सड़कों के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की और बुडको के अधिकारियों को कार्यों को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए।

आगामी पूजा के मद्देनजर मंदिर पंडाल के पास बन रहे नाले को शीघ्र पूरा करने की भी बात की। विधायक ने वार्ड 38 और 24 में पक्कीकरण कार्य की शुरुआत जल्द करने का आश्वासन दिया। इस दौरान गुलाबबाग सिंघिया टोला में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। बस्ती के नागरिकों ने विधायक का स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय मिश्रा, जयकिशन साह, पवन सहनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *