PURNIA NEWS : रघुवंशनगर थाना पुलिस ने 24 घंटे में दहेज हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

PURNIA NEWS : दिनांक 02.08.25 को रघुवंशनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की फांसी लगाकर हत्या दहेज के लिए किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी मिथुन मंडल, पिता बौकू मंडल, निवासी लक्ष्मीपुर भित्ता, थाना रघुवंशनगर, जिला पूर्णिया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *