PURNIA NEWS : धमदाहा में “दीदी से दिल की बात” कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं से सीधा संवाद

PURNIA NEWS : कल देर शाम धमदाहा प्रखंड के बरदेला पंचायत में आयोजित “दीदी से दिल की बात” कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जहां माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संचालित जनहितकारी योजनाओं पर जीविका, सेविका, सहायिका, आशा और ममता कार्यकर्ताओं के माध्यम से माताओं-बहनों से सीधा संवाद किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी और अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह सरकारी योजनाओं से उन्हें मजबूती मिली है। आयोजक ने सभी महिलाओं के सहयोग, प्रेम और विश्वास के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है, और माताओं-बहनों को समर्थ बनाने की दिशा में यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *