
PURNIA NEWS: पूर्णिया विधानसभा में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया विधानसभा के पांचों मंडलों में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें 06 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस, 10 अप्रैल को सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन, 14 अप्रैल को महादलित बस्ती में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और गांव चलो अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान विधायक विजय खेमका ने कहा कि 6 अप्रैल को पूर्णिया विधानसभा के सभी 327 बूथों पर कार्यकर्ता धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे और बूथ अध्यक्ष के निवास पर पार्टी का झंडा फहराएंगे।
विधायक ने सभी नवमनोनीत मंडल पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और हमें गर्व है कि हम इसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार के तहत पूर्णिया और बिहार विकास के रास्ते पर अग्रसर हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा किया है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को महादलित टोला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी और गांव चलो अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष पानो देवी, मनोज गोस्वामी, गोपाल सिन्हा, मनोज सिंह, पवन सहनी, मंडल प्रभारी पारस साह, अनुपमा झा, संजय मोहन प्रभाकर, चंदन पासवान, सुजीत सिन्हा समेत सभी मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
Tags:
PURNIA NEWSअंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me