पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया जिले में साइबर अपराध पर लगातार निगरानी रखने वाली साइबर थाना टीम ने एक बार फिर तत्परता का परिचय देते हुए ठगी का शिकार हुई महिला को उसका पैसा वापस दिलाया है। 4 अगस्त 2025 को साइबर थाना की कार्रवाई के तहत पीड़िता सुप्रिया कुमारी को ठगी के 20,000 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए। सुप्रिया कुमारी ने कुछ दिन पहले ठगी की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस की तकनीकी टीम ने मामले की गहन जांच कर ठगों के माध्यम से भेजी गई राशि को ट्रेस कर रिकवरी की। इस कार्रवाई से एक ओर जहां पीड़िता को राहत मिली, वहीं आम नागरिकों में भी साइबर थाना के प्रति भरोसा और जागरूकता बढ़ी है। Post navigationPURNIA NEWS : समय पर रक्तदान कर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान Purnia News: बलिया में सड़क हादसे ने छीन ली मासूम की जान, पूजा के रास्ते में टूटा परिवार पर कहर
पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया जिले में साइबर अपराध पर लगातार निगरानी रखने वाली साइबर थाना टीम ने एक बार फिर तत्परता का परिचय देते हुए ठगी का शिकार हुई महिला को उसका पैसा वापस दिलाया है। 4 अगस्त 2025 को साइबर थाना की कार्रवाई के तहत पीड़िता सुप्रिया कुमारी को ठगी के 20,000 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए। सुप्रिया कुमारी ने कुछ दिन पहले ठगी की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस की तकनीकी टीम ने मामले की गहन जांच कर ठगों के माध्यम से भेजी गई राशि को ट्रेस कर रिकवरी की। इस कार्रवाई से एक ओर जहां पीड़िता को राहत मिली, वहीं आम नागरिकों में भी साइबर थाना के प्रति भरोसा और जागरूकता बढ़ी है।