Purnia News

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News शिक्षक संस्कारों के परिधान होते हैं, क्योंकि वे ना सिर्फ ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि छात्रों में अच्छे संस्कार, मूल्य एवं नैतिकता भी डालते हैं। उक्त बातें गोडियरपटी श्रीमाता पंचायत के मुखिया अमीन रविदास मेंहदी मध्यविद्यालय के शिक्षक की विदाई समारोह में अपने उदगार व्यक्त कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधान संजीव कुमार कर रहे थे, जबकि मंच संचालन उपमुखिया सुमन कुमार कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया अमीन रविदास एवं सेवानिवृत शिक्षक मनानंद साह मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया अमीन रविदास सहित अन्य लोगों के द्वारा विदा हो रहे शिक्षक विकासचंद्र चैरसिया को पुश्प-गुच्छ, अंगवस्त्र, फूलमाला, उपहार सहित अन्य सामान देकर सम्मानित किया।

Purnia News

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुखिया अमीन रविदास ने कहा कि शिक्षक संस्कारों के परिधान होते हैं, क्योंकि वे ना सिर्फ वे ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि छात्रों में अच्छे संस्कार, मूल्य एवं नैतिकता भी डालते हैं। शिक्षकों का प्रभाव छात्रों के जीवन पर बहुत ही गहरा होता है और वे छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक छात्रों को जीवन के महत्वपूर्ण सबक सबक सिखाते हैं और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करते हैं। कुछ ऐसे ही तथ्य विदा हो रहे शिक्षक विकासचंद्र चैरसिया में देखने को मिला। उनके इस विद्यालय में 12 वर्षों की सेवा एवं छात्रों से आत्मीय लगाव इस संदेश को पुख्ता करता है। उन्होंने शिक्षक के आनेवाले जीवन में बेहतरी आए, इसके लिए शुभकामनाएं दी।

Purnia News

इनके अलावा यहीं से अवकाशप्राप्त किये शिक्षक मनानंद साह, उपमुखिया सुमन कुमार, बबुजन कुमार, कृत्यानंद मंडल, महेंद्र यादव सहित अन्य अभिभावकों ने विकासचंद्र चैरसिया को एक सच्चे शिक्षक में जो गुण होने चाहिए, वह पाए गए, कुछ इसी को लेकर आज बच्चों के आंखों में आंसू हैं तथा लिपट-लिपटकर रो रहे हैं। इस दौरान विदा ले रहे शिक्षक विकासचंद्र चैरसिया ने भरे गले कहा कि जिस प्रकार यहां के बच्चों, लोगों ने उन्हें प्यार एवं सम्मान दिया, वे कभी भी भूल नहीं सकते हैं। इस अवसर पर यहां के बच्चों ने आंखों में आंसू लिये शिक्षक विकासचंद्र चैरसिया को अपनी ओर से दक्षिणा स्वरूप उपहार भेंट किया तथा उनके दीर्घायु होने की भगवान से कामना की।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *