PURNIA NEWS : पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। एसपी महोदया ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।