Purnia News

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News प्रखंड के आयी भीषण बाढ प्रभावित क्षेत्र का एसडीओ अनुपम सहित अन्य अधिकारियों ने बुधवार को दौरा किया तथा वस्तुस्थिति से अवगत हुए तथा माना कि बाढ की स्थिति नाजुक है, परंतु नियंत्रण में हैं, लगातार नजर रखी जा रही है। एसडीओ अनुपम ने द्वारा अपने कनीय अधिकारियों के साथ बाढ प्रभावित क्षेत्रों कोयली सिमडा पूरब, पष्चिम, भौवा प्रबल पंचायतों सहित अन्य बाढ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने माना कि क्षेत्र में बाढ ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है तथा गांवों सहित सड़को को बाधित करना शुरू कर दिया है।

उनके द्वारा स्थानीय बाढ प्रभावित पीडितों से भी उनकी समस्याओं को लेकर जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बाढ की स्थिति नाजुक बनी हुई है, परंतु नियंत्रण में है। अभी वैसी स्थिति नहीं है कि राहत चलायी जाए। यातायात के लिए सभी जगहों पर नाव की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि किसी को भी आवागमन में परेशानी नहीं हो। नजर रखी जा रही है, जैसे ही वैसी भीषण स्थिति होगी, राहत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उनके साथ सीओ शिवानी शुरभी सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *