PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड के आयी भीषण बाढ प्रभावित क्षेत्र का एसडीओ अनुपम सहित अन्य अधिकारियों ने बुधवार को दौरा किया तथा वस्तुस्थिति से अवगत हुए तथा माना कि बाढ़ की स्थिति नाजुक है, परंतु नियंत्रण में हैं, लगातार नजर रखी जा रही है । एसडीओ अनुपम ने द्वारा अपने कनीय अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों कोयली सिमडा पूरब, पश्चिम, भौवा प्रबल पंचायतों सहित अन्य बाढ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया । उन्होंने माना कि क्षेत्र में बाढ़ ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है तथा गांवों सहित सडकों को बाधित करना शुरू कर दिया है ।उनके द्वारा स्थानीय बाढ़ प्रभावित पीडितों से भी उनकी समस्याओं को लेकर जानकारी ली गई । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति नाजुक बनी हुई है, परंतु नियंत्रण में है । अभी वैसी स्थिति नहीं है कि राहत चलायी जाए । यातायात के लिए सभी जगहों पर नाव की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि किसी को भी आवागमन में परेशानी नहीं हो । नजर रखी जा रही है, जैसे ही वैसी भीषण स्थिति होगी, राहत कार्य शुरू कर दिया जाएगा । उनके साथ सीओ शिवानी शुरभि सहित अन्य कर्मी शामिल थे । Post navigationPurnia News: एसडीओ समेत अन्य अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे बाढ प्रभावित क्षेत्र PURNIA NEWS : बाढ़ सुरसा जैसी फैलाने लगी मुंह, सहम उठे बाढ़ पीड़ित, कोयली सिमडा पूरब पंचायत में सैकडो घरों में घुसा बाढ का पानी