PURNIA NEWS : बाढ़ सुरसा जैसी फैलाने लगी मुंह, सहम उठे बाढ़ पीड़ित, कोयली सिमडा पूरब पंचायत में सैकडो घरों में घुसा बाढ का पानी

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : कोयली सिमडा पूरब पंचायत सहित आसपास की लगभग आठ पंचायतें भीषण बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। सुरसा की तरह फैलते बाढ़ के पानी ने कोशकीपुर गांव के लगभग ढाई सौ घरों समेत तीन जगहों पर संपर्क मार्ग को जलमग्न कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य, डुमरी प्लसटू विद्यालय में पढ़ाई, और कई अन्य आवश्यक कार्य बाधित हो चुके हैं।

पंचायत प्रतिनिधियों—मुखिया पवित्री देवी, सरपंच उषा देवी, पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती और जिला परिषद सदस्य प्रतिमा सिंह ने स्थिति पर गहरी चिंता जताई है और सरकार से स्वास्थ्य रक्षा के लिए मेडिकल टीमों की तैनाती, मवेशियों के लिए चारा, फसलों के नुकसान का मुआवजा और बाढ़ राहत कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *