PURNIA NEWS : भवानीपुर प्रखंड के पहलटोला का था आजादी की लड़ाई में अहम योगदान, आजादी के दीवानों का होता था जमावड़ा

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर मिलिक पंचायत के पहलटोला गांव के वासिंदो ने आजादी की लड़ाई में काफी अहम योगदान निभाया था | पहलटोला निवासी अयोध्या मंडल के पुत्र स्वतंत्रता सेनानी कुसुमलाल मंडल के घर जहाँ आजादी के दीवानों का निवास स्थान होता था | वहीं इनके घर से आजादी के दीवानों के द्वारा आजादी की लड़ाई का खाका तैयार किया जाता था | बताया जाता है कि पहलटोला स्थित स्व० मंडल के निवास पर उसवक्त स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े कई बड़े आन्दोलनकारी अंग्रेजों से बचने के लिए पहुँचते थे | कटिहार जिले की सीमा के नजदीक बसे पहलटोला गांव में ना सिर्फ पूर्णिया जिले के क्रन्तिकारी आते थे | बल्कि सीमावर्ती कटिहार, भागलपुर सहित कई अन्य जिलों के स्वतंत्रता सेनानी भी यहाँ पहुँचते थे | आजदी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीपुर मिलिक पंचायत का पहलटोला गांव स्वतंत्रता आन्दोलन में अहम भागीदारी निभाने के बावजूद गुमनाम बना हुआ है | स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महती भूमिका निभाने के बावजूद इस गाँव का सर्वांगीन विकास अभी तक नहीं हो पाया है |

रुपौली थाना कांड में स्व० मंडल ने निभाई थी अग्रिम भूमिका :—

श्रीपुर पंचायत अंतर्गत पहलटोला निवासी अयोध्या मंडल के पुत्र स्वतंत्रता सेनानी कुसुमलाल मंडल अपने छात्र जीवन से ही देश भक्ति में लगे हुए थे | अपने स्कूली जीवन मे ही स्व० मंडल आजादी के लड़ाई में अहम भूमिका निभानेवाले क्रांतिकारियों के सम्पर्क में आये थे | क्रांतिकारियों के सम्पर्क में आने के बाद उन्होंने अंग्रेजो के बिरुध्द बिगुल फूंकते हुए कुर्सेला के नजदीक बर्ष 1945 में रेल पटरी उखाड़ने का काम किया था | इसके उपरांत बर्ष 1946 में रुपौली थाना कांड में इन्होंने अग्रणी भूमिका निभाते हुए थाना में तैनात अंग्रेज दारोगा को रुपौली थाना में जिन्दा आग के हवाले कर दिया था | देश कि आजादी के खातिर स्व० मंडल कई बार जेल भी गए थे |

कई बड़े क्रांतिकारियों का हुआ था आगमन :—

आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले पहलटोला गांव में उसवक्त के चर्चित स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी नारायण सुधांशु, कटिहार जिले के प्रखर स्वतंत्रता योद्धा वैद्यनाथ चौधरी, मोहितलाल पंडित, रुपौली के मेवालाल मेहता, बहदुरा के आनंदी प्रसाद सिंह, झलाड़ी के श्रवण कुमार सिंह, बरारी के पूर्व बिधायक बासुदेव प्रसाद सिंह, नक्षत्र मालाकार सहित कई बड़े स्वतंत्रता सेनानी आजादी की लड़ाई में अपनी भागीदारी निभाई थी | इन क्रांतिकारियों के लिए पहलटोला स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व० मंडल का घर अंग्रेजो से बचने का ना सिर्फ सबसे सुरक्षित ठिकाना बना हुआ था | बल्कि इनके द्वारा यहाँ से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई की तैयारियों का खाका भी तैयार किया जाता था | श्रीपुर मिलिक पंचायत के पहलटोला का स्वतंत्रता संग्राम में काफी अहम योगदान रहा था l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *