SAHARSA NEWS : सहरसा सिविलियन राइफल क्लब का 35वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, अंजन सिंह ने 4 पदक किए अपने नाम

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : 35 वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता जो कि 03 से 06 अगस्त तक पटना के विक्रम में आयोजित की गई थी से अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर लौटी सहरसा सिविलियन राइफल कल्ब की टीम। पिछली बार के पदक विजेता अंजन सिंह ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में अपने नाम कुल चार पदक दर्ज करवाया वहीं पहली बार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले रवि रंजन सिंह ने अपने पहले प्रयास में ही क्वालिफाइंग स्कोर हिट करने में सफलता पाई।अंजन सिंह ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल टीम इवेंट तथा 50 मीटर पिस्टल के टीम इवेंट में सिल्वर के साथ 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल इंडिविजुअल इवेंट में ब्रोंज मेडल के साथ कुल चार मैडल अपने नाम किए। दिल्ली में पदस्थापित अंजन सिंह विगत 2022 से सहरसा सिविलियन राइफल कल्ब से जुड़े तथा तब से प्रतिवर्ष लगातार सहरसा जिले के लिए खेलते हुए मैडल प्राप्त कर रहे हैं। सहरसा जिला राइफल संघ के सचिव त्रिदिव सिंह ने कहा कि अंजन सिंह दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज पर प्रैक्टिस कर लगातार सहरसा जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। वहीं रवि रंजन सिंह द्वारा अपने पहले प्रयास में ही 50 मीटर ओपन साइट राइफल इवेंट में क्वालिफ़ाई कर अन्य निशानेबाजों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया।टीम मैनेजर सोना भदौरिया के नेतृत्व में अंजन सिंह,रवि रंजन सिंह, मनोज कुमार, सिद्धार्थ सिद्धू, डॉ प्रणव प्रताप सिंह, सोनू कुमार, अभिषेक कुमार सिन्हा, त्रिदिव सिंह, कुणाल आनंद, आरव राज, नितेश कुमार आदि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शिरकत की।

कार्यकारी अध्यक्ष आत्मानंद झा ने कहा कि प्रतियोगिता में सफल हुए एवं मिनिमम क्वालिफ़ाइंग स्कोर नहीं प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को मोटिवेशन मिला है तथा सभी लोग अपने प्रदर्शन को निखारने के लिए प्रयास रत हैं साथ ही साथ उत्साहित दिख रहे हैं। इसके साथ ही अन्य बहुत सारे नये खिलाड़ियों ने भी निशानेबाजी के इस विधा से जुड़ कर इस खेल के अभ्यास तथा प्रशिक्षण हेतु संघ से संपर्क किया है। जल्द ही नियमित अभ्यास तथा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुरू होगा। अभी मुंगेर जिला राइफल संघ के साथ हमारा संयुक्त अभ्यास कार्यक्रम जारी है, जो शूटर अभ्यास करना चाहते हैं वो सचिव से आदेश प्राप्त कर अभ्यास में भाग ले सकते हैं। सचिव त्रिदिव सिंह ने कहा कि अब संघ दिसंबर में होने वाले बिग-बोर गेम्स के लिए तैयारी में लग चुकी है। टीम के चयन प्रक्रिया शुरू है। हमें लगता है कि हमारे कुछ शूटर बिग-बोर के गेम में अच्छा प्रदर्शन कर मेडल ला सकते हैं।इस वर्ष के बेहतर प्रदर्शन के लिए राइफल संघ उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह के अलावा वरिष्ठ सदस्यों ओम प्रकाश खेमका,गोपाल शंकर शाक्त, कुमार अनिर्वाण चौधरी, राजेश्वर मिश्रा,अर्जुन चौधरी, मनोहर लाल बागड़िया, के साथ साथ सूरज गुप्ता,डॉ ० अजय कुमार सिंह, डॉ ० रंजेश कुमार, डॉ० अभिषेक कुणाल, डॉ० जयंत आशीष, डॉ० विजय शंकर, कोषाध्यक्ष अमन कुमार सिंह,संयुक्त सचिव सुदर्शन कुमार तथा चंदन कुमार, आर्मरर एन के सिंह सदस्य अनिल सर्राफ, प्रदीप सर्राफ, शंभु प्रसाद टेकरीवाल, दौलत टेकरीवाल,मनीष खेमका,कुणाल आनंद, नितेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सहित अन्य सभी सदस्यों ने अध्यक्ष सह पुलिस अधीक्षक आईपीएस हिमांशु कुमार का खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी लोगों ने खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon