,

धमदाहा जा रहे युवक की सड़क हादसे में हालत गंभीर, इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर

मधेपुरा/पूर्णिया: उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के मधुवन निवासी राजू ठाकुर, अपने ससुराल माली गांव (धमदाहा थाना क्षेत्र) जाते वक्त एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, वह अपनी भतीजी करिश्मा कुमारी के साथ बाइक से माली जा रहा था। इसी दौरान बलिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकी टोला काली मंदिर के पास अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चला रहे राजू को गंभीर चोटें आईं, जबकि भतीजी सड़क से दूर गिरकर किसी तरह बाल-बाल बच गई।

सूचना मिलते ही बलिया थाना के सअनि मनोज कुमार पुलिस गश्ती वाहन (डायल 112) से मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी भवानीपुर भेजा, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके चौधरीचिकित्साकर्मी रंजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि युवक की हालत अत्यंत नाजुक है, इसलिए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, बलिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले जाने की कार्रवाई पूरी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *