PURNIA NEWS : संवाद कार्यक्रम में सीएम ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से विजली उपभोक्ताओं से किया संवाद

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड के चार जगहों पर मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संवाद कार्यक्रमों में फ्री बिजली को लेकर उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा संवाद किया तथा उनके द्वारा किये गए 125 यूनिट फ्री बिजली को सबके हित में बताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया । यह आयोजन प्रखंड के टीकापट्टी, तीनटंगा, छर्रापटी एवं सिंहपुर दियारा हाईस्कूलों में किया गया था । इसका नेतृत्व प्रखंड के विभागीय जेई आदित्य कुमार कर रहे थे । यह बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब 2015 में सत्ता में आए थे, तब उनके द्वारा सात निश्चय योजना की शुरूआत की थी, जिसमें हरघर बिजली का भी वादा किया था । तब यहां बिजली की काफी समस्या थी तथा अधिकांश लोग लालटेन युग में जीने को मजबूर थे । इस योजना के तहत आज हरघर में बिजली पहुंच गयी है । अब मुख्यमंत्री द्वारा हरघर 125 युनिट बिजली फ्री किये जाने से यहां के उपभोक्ताओं के चेहरे पर चमक आ गयी है ।

इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा संवाद कर उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया तथा धन्यवाद दिया । टीकापटी हाईस्कूल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में सैकडो की संख्या में उपभोक्ता शामिल हुए तथा मुख्यमंत्री से सीधा संवाद किया । मुखिया शांति देवी, संजय मंडल, अरविंद साह आदि ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री का सबसे लोकप्रिय योजना रहा है । उन्हें जुलाई माह का बिजली बिल जीरो आया है । मुख्यमंत्री द्वारा सौर उर्जा को बढावा देने पर उपभोक्ताओं ने बताया कि सरकार को इसपर और सब्सिडी देनी चाहिए, क्योंकि आजभी प्रखंड क्षेत्र के लोग मजदूर एवं किसान हैं, जिन्हें इतना पैसा नहीं हो पाएगा, जिससे कि वेलोग सौर उर्जा लगा सकें । इस अवसर पर विभागीय जेई आदित्य कुमार, मानवबल आकाश कुमार, गुरूशरण महतो, राकेश कुमार सिंह, मांगन महतो सहित अनेक बिजली कर्मी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *