PURNIA NEWS : राम, लक्ष्मण, हनुमान संग रथ पर सवार होकर मंत्री लेसी सिंह ने धमदाहा में किया रावण दहन, जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा धमदाहा

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : पवित्र दशहरा में पावन मौके पर धमदाहा नेहरू चौक पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री सह धमदाहा विधायक लेसी सिंह ने हिस्सा लिया । राम लक्ष्मण एवं हनुमान के संग रथ पर सवार मंत्री लेसी सिंह ने तीर चलाकर रावण दहन करने का काम किया । गुरुवार की संध्या लगभग साढ़े आठ बजे रावण दहन कार्यक्रम से पूर्व मंत्री लेसी सिंह ने दशहरा मेला प्रांगण में मौजूद लोगों को संबोधित करने का काम भी किया । इस दौरान उन्होंने मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व है । उन्होंने कहा कि रावण का वध यह दर्शाता है कि अहंकार किसी का नहीं बचता है । इसलिए किसी को अहंकार में नहीं जीना चाहिये ।

मंत्री लेसी सिंह ने इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन कमिटी को धन्यवाद दिया । लोगों को संबोधित करने के उपरांत मंत्री लेसी सिंह राम लक्ष्मण एवं हनुमान के संग रथ पर सवार होकर धनुष बाण चलाकर 60 फिट ऊंचे रावण दहन करने का काम किया । रावण दहन कार्यक्रम के दौरान समूचा मेला प्रांगण लोगों से खचाखच भड़ा रहा । जैसे ही मंत्री लेसी सिंह ने तीर चलाकर रावण दहन करने का काम किया वैसे ही समूचा मेला प्रांगण जय श्रीराम के गगनभेदी नारो से गूंज उठा । इस दौरान मंत्री लेसी सिंह के साथ साथ धमदाहा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रानी देवी,मेला कमिटी अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह सहित काफी संख्यं में लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *