किलकारी के बच्चों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में दिखाया जोश, रंगोली से लेकर पदयात्रा तक निभाई भागीदारी

पूर्णिया: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार की पहल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बिहार बाल भवन किलकारी, पूर्णिया के बच्चों ने 12 अगस्त 2025 को विशेष गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक त्रिदीप शील ने जानकारी दी कि इस अवसर पर रंगोली, चित्रकला, टेक्सटाइल पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और तिरंगा पदयात्रा जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

Purnia News

कार्यक्रम का अवलोकन जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा किया गया। साथ ही, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्णिया में किलकारी के 80 बच्चे एक साथ भारत के शास्त्रीय एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच देगा, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को भी सशक्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *