PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय की 21वीं सिंडिकेट बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय की 21वीं सिंडिकेट बैठक 13 अगस्त 2025 को अपराह्न 2:30 बजे विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कुलानुशासक, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राचार्य एवं सिंडिकेट सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान 18 एजेंडा बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और सभी को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

इनमें 21 सहाय प्राचार्यों एवं 7 प्राचार्यों की नियुक्ति, 2 प्राचार्यों का स्थानांतरण, नए महाविद्यालयों व पाठ्यक्रमों को संबद्धता, शिक्षकों का अंतर विश्वविद्यालय स्थानांतरण, स्नातकोत्तर विभागों में विभागाध्यक्षों की नियुक्ति, प्रशासनिक कार्य हेतु प्रतिनिधियों की तैनाती, स्नातक पाठ्यक्रम के लिए संबद्धता, विश्वविद्यालय के अधिकृत पैनल का पुनर्गठन, स्थायी समितियों का गठन तथा प्रतिनिधियों में परिवर्तन और निर्वाचन जैसे अहम निर्णय शामिल रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि ये फैसले न केवल संस्थान की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे, बल्कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *