SAHARSA NEWS : भारतमाला सड़क परियोजना में गडबड़ी की शिकायत को लेकर युवा कांग्रेस ने सोंपा ज्ञापन

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना में हो रहे अनियमितता को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने आवेदन में कहा कि भारतमाला परियोजना प्रोजेक्ट के तहत जो सड़क बन रही है। उस सड़क में पंचगछिया पंचायत के दुर्गापुर गांव में रात में थोड़ा बारिश होने पर सड़क जो है सो काफी घंस गया है। जिस कारण अगर कोई गाड़ी अचानक से जो बाहर का गाड़ी तो हादसा हो जाती।

सड़क में सही मेटेरियल नही रहने के कारण गुणवत्ता सही नही है।उन्होंने निवेदन कर कहा कि इसकी उच्च स्तरीय खुद से जांच करवाई जाए और उस पर उचित कार्रवाई की जाए अन्यथा बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस इस समस्याओं को लेकर सड़क को जमकर हजारों समर्थकों के साथ लोगों की जान को जोखिम से बचने के लिए आंदोलन करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *